Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कमांडो कांप्लैक्स बहादुरगढ़ में हादसा, गोली लगने से ASI की मौत

June 4, 2025

कमांडो कांप्लैक्स बहादुरगढ़ में हादसा, गोली लगने से ASI की मौत

पटियाला: कमांडो ट्रेनिंग काम्प्लैक्स बहादुरगढ़ में रहने वाले एक एएसआई की सरकारी रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान अबोहर के नजदीक गांव कुंडल निवासी 41 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वह इन दिनों मुख्यमंत्री भगवंत मान की सुरक्षा में स्पैशल आप्रेशन ग्रुप (एसओजी) में डैपूटेशन पर तैनात था। उसका बैलेट नंबर 3439 (फस्र्ट कमांडो बटालियन पीएपी) और क्वार्टर 11 एच है। जानकारी के मुताबिक वह वहां से यह कहकर आया था कि वह गांव में आराम करने जाएगा, लेकिन वह गांव जाने की बजाय बहादुरगढ़ कमांडो कांप्लैक्स स्थित अपने क्वार्टर में चला गया।

जहां सोमवार शाम को सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई है, वह दो बेटियों का पिता था। उसकी दो किल्ले की पुश्तैनी जमीन भी पिछले साल बिक गई थी। बताया जा रहा है कि वह मानसिक तनाव में रहता था और मौत का मामला आत्महत्या की संभावना में है लेकिन पुलिस इसे अचानक हुई घटना बता रही है। पटियाला सदर थाने के एसएचओ इंस्पैक्टर अमृतवीर सिंह चहल का कहना है कि शुरूआती जांच में यह अचानक हुई घटना सामने आई है। बाकी पुलिस जांच कर रही है। वह इस क्वार्टर में अकेला रह रहा था।

ये भी पढ़ें : नहीं रहे ये मशहूर एक्टर, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें