
एंटरटेनमेंट डेस्क: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। साउथ के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर ई. ए. राजेंद्रन का निधन हो गया है। उन्होंने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर काफी समय से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। ई. ए. राजेंद्रन अपने पीछे अपनी पत्नी संध्या राजेंद्रन को छोड़ गए हैं। एक्टर का अंतिम संस्कार 27 मार्च को उनके पैतृक स्थान त्रितल्लूर में होगा।
करियर की शुरुआत
राजेंद्रन ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। वह उत्तर प्रदेश के त्रिशूर स्कूल में नाटकों में हिस्सा लेते थे। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया, जहां उन्होंने अभिनय में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद में उन्होंने पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट से टेलीविजन कोर्स भी किया।
फिल्मी सफर
ई.ए. राजेंद्रन ने अपने करियर के करीब 60 फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई हिट फिल्मों में खलनायक और अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। फिल्मों के साथ-साथ राजेंद्रन ने टीवी शोज में भी काम किया। उन्होंने वी.आर. गोपीनाथ की फिल्म ‘ग्रीष्मम’ से अपनी शुरुआत की। इसके बाद एक्टर ने जयराज निर्देशित फिल्म ‘कलियाट्टम’ से वापसी की। राजेंद्रन ने ‘प्रणयवर्णमगल’, ‘दया’ और जयराम की ‘पट्टाभिषेकम’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। राजेंद्रन ने रंगमंच पर निर्देशक के रूप में भी अच्छा काम किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...