Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

“आँखों की गुस्ताखियां” का टीजर हुआ रिलीज, दिखी Vikrant Massey और Shanaya Kapoor की रोमांटिक केमिस्ट्री

June 5, 2025

“आँखों की गुस्ताखियां” का टीजर हुआ रिलीज, दिखी Vikrant Massey और Shanaya Kapoor की रोमांटिक केमिस्ट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क: इस मानसून सीज़न में एक नई प्रेम कहानी आपके दिल को भिगोने आ रही है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर रोमांटिक फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो चुका है, जिसने इंटरनेट पर आते ही हलचल मचा दी है। बारिश की बूंदों की तरह नमी लिए इस लव स्टोरी का टीज़र प्यार, जुदाई और उम्मीद के खूबसूरत अहसास से लबरेज़ है।

फिल्म का पहला पोस्टर जहां एक रूमानी झलक दे चुका था, वहीं अब टीज़र ने यह साफ कर दिया है कि यह कहानी सिर्फ एक सामान्य रोमांस नहीं, बल्कि एक इमोशनल जर्नी है। टीज़र में संवादों की जगह इशारे, नजरें और संगीत अपना काम बखूबी करते हैं। दो अजनबियों की मुलाकात, उनके बीच पनपता रिश्ता, और फिर एक ऐसी दूरी जो दिलों को कचोटती है यह सब कुछ बहुत कम शब्दों में लेकिन गहराई से दिखाया गया है।

विक्रांत मैसी एक संवेदनशील और गहराई से भरे किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि शनाया कपूर इस फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करते हुए काफी प्रभावशाली लगी हैं। टीज़र में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखते ही बनती है।

विशाल मिश्रा के संगीत ने इस प्रेम कहानी को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है। हर फ्रेम में इमोशन को उभारने का काम करती है इसकी साउंडट्रैक, वहीं फिल्म की लोकेशन्स भी इसके विज़ुअल अपील को बेहद खूबसूरत बनाती हैं।

फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स मिलकर प्रजेंट कर रहे हैं। प्रोडक्शन की कमान मानसी बागला और वरुण बागला ने संभाली है। डायरेक्शन किया है संतोष सिंह ने, और कहानी खुद मानसी बागला ने लिखी है। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है, और अब दर्शकों की नजरें इसकी रिलीज़ डेट पर टिक चुकी हैं। इस टीज़र के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि 2025 की सबसे दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी शायद इसी बारिश में भीगे पर्दे पर दस्तक देने जा रही है।

ये भी पढ़ें: सीजफायर की उम्मीद से तेल सस्ता, ब्रेंट क्रूड में 7% तक की गिरावट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें