
नूंह: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 6 जून को नूंह में मेवात विकास बोर्ड (MDA) की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बता दें कि ये बैठक दोपहर 3 बजे आयोजित होगी। जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। यह बैठक न केवल जिले के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके ज़रिए क्षेत्र के विकास कार्यों को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।
जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जानकारी दी कि
बैठक के लिए करीब 18 बिंदुओं वाला विस्तृत एजेंडा तैयार किया गया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा मौके पर दिए जाने वाले निर्देशों को भी एजेंडे में सम्मिलित किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि मेवात विकास अभिकरण (MDA) ने अब तक नूंह के सामाजिक और आर्थिक विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री स्वयं इस बोर्ड के अध्यक्ष हैं, जो यह दर्शाता है कि सरकार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर और संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि यह नूंह के लिए गर्व का विषय है कि मुख्यमंत्री स्वयं बैठक की अध्यक्षता करने आ रहे हैं।
-कई वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री भाग लेंगे। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति भी इसमें मौजूद रहेंगे। एमडीए का कार्यक्षेत्र केवल नूंह तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पलवल जिले के हथीन क्षेत्र को भी शामिल किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने भी बैठक को लेकर उत्साह जताया और कहा कि इस ऐतिहासिक बैठक से नूंह को बड़ी सौगात मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बैठक के बाद स्थानीय जनता से सीधे संवाद भी करेंगे, जिससे क्षेत्रीय मुद्दों को और बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा।
-विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
इस बैठक को लेकर नूंह के नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री के दौरे से जिले में रुके हुए विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी और नई योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।
ये भी पढ़ें: सीजफायर की उम्मीद से तेल सस्ता, ब्रेंट क्रूड में 7% तक की गिरावट
मेष: दिन शुभ रहेगा...