Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कूली बच्चों को 6 लाख स्टेनलैस स्टील की दी जाएंगी बोतलें : CM Sukhvinder Singh Sukhu

June 5, 2025

स्कूली बच्चों को 6 लाख स्टेनलैस स्टील की दी जाएंगी बोतलें : CM Sukhvinder Singh Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के स्कूलों के विद्यार्थियों को पानी पीने की छह लाख स्टेनलैस स्टील की बोतलें प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ठोस उपाय किए जा रहे हैं। प्लास्टिक के उपयोग से संबंधित नियमों को सख्ती से लागू किया गया है तथा जन जागरुकता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू की है। मुख्यमंत्री ने वीरवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीटरहॉफ, शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की।

इसका आयोजन पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 31 मार्च, 2026 तक प्रदेश को ग्रीन स्टेट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके दृष्टिगत अनेक नवोन्मेषी पहल की जा रही हैं। प्रदेश में हरित आवरण को बढ़ाने के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। नई सौर ऊ र्जा परियोजनाएं, ग्रीन करिडोर, ई-वाहन और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन सहित अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज इस अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक चालान मोबाइल ऐप का शुभारभ भी किया। इस ऐप के माध्यम से प्लास्टिक के अवैध उपयोग पर अधिकारियों को पेपरलेस और त्वरित चलान की सुविधा उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें : रसोई गैस की कमी दूर करने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन तेल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें