Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’: 1.6 किलो हैरोइन, 10 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 154 तस्कर काबू : Sp. DGP Arpit Shukla

June 6, 2025

‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’: 1.6 किलो हैरोइन, 10 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 154 तस्कर काबू : Sp. DGP Arpit Shukla

चंडीगढ़/ जालंधर : राज्य से नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम युद्ध नशेयां विरुद्ध के 96वें दिन पंजाब पुलिस ने वीरवार को 154 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.6 किलो हैरोइन और 10.03 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की। इससे केवल 96 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 15,861 हो गई है। यह कार्रवाई डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाई गई थी। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटैंडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।

इस संबंधी विवरण सांङो करते हुए विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 101 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1500 से अधिक पुलिस मुलाजिमों की गिनती वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 567 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 108 एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 581 शकी व्यक्तियों की भी जांच की। स्पैशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के खात्मे के लिए 3 आयामी रणनीति- इन्फोर्समैंट, डी-एडिकशन एंड प्रीवैन्शन (ईडीपी)- लागू करने के साथ, पंजाब पुलिस ने नशा छुड़ाने के हिस्से के तौर पर 99 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया। जिक्रयोग्य है कि पुलिस टीमों ने कमिशनरेट अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर ग्रामीण और तरनतारन समेत 6 जिलों में 82 दवाओं की दुकानों की जांच भी की जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि इन दुकानों पर नशीले गोलियां या कोई अन्य नशे की आदत डालने वाली दवा तो नहीं बेची जा रही।

ये भी पढ़ें:  जालंधर में किसानों के लिए शुरू जल्द होगा फार्मर ID अभियान, मिलेंगे ये बड़े फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें