Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

विमल नेगी मौत मामला : सी.बी.आई. ने रिकार्ड कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की

June 7, 2025

विमल नेगी मौत मामला : सी.बी.आई. ने रिकार्ड कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की

शिमला: हिमाचल प्रदेश पावर कॉपोर्रेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में सी.बी.आई. द्वारा रिकार्ड कब्जे में लेने की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में सी.बी.आई. ने बीते दिन सदर थाना पुलिस को एक पत्र लिख विमल नेगी की दर्ज की गई मिसिंग रिपोर्ट उपलब्ध करवाने को कहा था, जिसे शुक्रवार को थाना पुलिस ने डाक के माध्यम से सी.बी.आई. को भेज दिया है। इसके साथ ही सी.बी.आई. द्वारा पूरे माने की परतें उधेड़ने के लिए विमल नेगी की ईमेल आई.डी, फोन डिटेल और सी.सी.टी.वी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। विमल नेगी किन-किन लोगों से मिले और किन-किन से उन्होंने फोन पर संपर्क किया, इसका भी बारीकी से पता किया जा रहा है।

साथ ही विमल नेगी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अतिरिक्त मुख्य सचिव की जांच रिपोर्ट, पूर्व डी.जी.पी. के शपथ पत्र सहित एस.आई.टी. की स्टेट्स रिपोर्ट का भी अध्ययन जांच टीम कर रही है। गौर हो कि विमल नेगी की प}ी किरण नेगी और उनके भाई ने सी.बी.आई. को दर्ज करवाए अपने बयानों में पावर कॉपोर्रेशन के कुछ पूर्व अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में आरोपों के घेरे में आए चेहरों को अब बारी-बारी पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। इस मामले में सी.बी.आई. की फोरेंसिक टीम भी साक्ष्यों को जुटा रही है।

ये भी पढ़ें- अब हफ्ते में सिर्फ इतने दिन ही चला पाएंगे कार; तेल संकट के बीच यहां की सरकार ने लागू किया सख्त नियम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें