Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता : अखिलेश यादव

June 7, 2025

भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता चल रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने एक्स पर नयी सड़क के टूटने का एक वीडियो साझा करते हुए पोस्ट में कहा, भ्रष्टाचारी भाजपा का निर्माण, भाजपा की तरह ही है : ऊपर से चमचम, अंदर से बेदम! सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सच्चाई तो ये है कि भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच ‘करप्शन का कम्पटीशन’ (भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता) चल रहा है।

उन्होंने दावा किया, सरकार के गुप्त उद्देशय़ों की पूर्ति के लिए जगह-जगह ऐसे अधिकारी चुन-चुनकर भेजे जा रहे हैं जो सरकार की चापलूसी में गलत काम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनके लिए न तो अपने जीवन का कोई सिद्धांत है, न किसी और के जीवन का कोई मोल। यादव ने कहा, भाजपा सरकार में अधिकारी के दामन पर लगे दागों को, उसके तमगे माना जाता है। भाजपा में नीचे गिरना ही, ऊपर उठने की गारंटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें