Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shilpa Shetty Birthday@50: 17 साल की उम्र में शुरू किया फिल्मी करियर… आज हैं 134 करोड़ की मालकिन, जानिए एक्ट्रेस की कहानी

June 8, 2025

Shilpa Shetty Birthday@50: 17 साल की उम्र में शुरू किया फिल्मी करियर… आज हैं 134 करोड़ की मालकिन, जानिए एक्ट्रेस की कहानी

Shilpa Shetty Birthday@50 : पतली-दुबली काया, ऊंचा कद और दिलकश मुस्कान से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज 50 साल की हो गई हैं। उन्होंने न सिर्फ 90 के दशक की ग्लैमरस हीरोइन के तौर पर अपनी छाप छोड़ी, बल्कि आज वो फिटनेस, बिजनेस और ग्लैमर वर्ल्ड की आइकन बन चुकी हैं। एक दौर में जिन फिल्मों के लिए उन्हें रिजेक्ट किया गया, आज उन्हीं फिल्मों की स्टार शिल्पा करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं।

17 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, शुरुआती दिनों में झेलीं मुश्किलें

शिल्पा शेट्टी ने 1993 में फिल्म बाजीगर से अपने करियर की शुरुआत की थी। उस समय वह सिर्फ 17 साल की थीं और न तो दुनिया की समझ थी, न ही कैमरे का अनुभव। मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। उन्होंने Humans of Bombay को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में उन्हें सांवली रंगत, लंबी कद-काठी और हिंदी भाषा में असहजता के चलते कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा।

ग्लैमर की दुनिया में संयोग से मिली एंट्री

शिल्पा ने बताया कि वह ग्रेजुएशन के बाद अपने पिता के साथ काम करना चाहती थीं, लेकिन एक फैशन शो में महज मनोरंजन के लिए हिस्सा लेना उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट बन गया। एक फोटोग्राफर ने उन्हें नोटिस किया और फिर शूट के बाद उन्हें फिल्म का ऑफर मिला। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जीते कई पुरस्कार और सम्मान

– IIFA अवॉर्ड
– Zee Cine अवॉर्ड
– Big Brother विजेता (2007)
– PETA इंडिया की ओर से सम्मान (पशु अधिकारों के लिए काम करने पर)

बिग ब्रदर में किया देश का नाम रोशन

शिल्पा शेट्टी की जर्नी सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रही। ब्रिटिश रियलिटी शो Big Brother में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और नस्लीय भेदभाव का सामना करने के बावजूद जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि उस शो में उन्हें जन्म देश के कारण परेशान किया गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और विजेता बनकर बाहर आईं।

पर्सनल लाइफ में भी बनीं चर्चा का केंद्र

शिल्पा शेट्टी की पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रही है। उन्होंने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे वियान और शमीशा हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब शिल्पा और राज एक-दूसरे के करीब आए थे, उस दौरान राज कुंद्रा का तलाक प्रक्रिया में था। हालांकि आज दोनों एक सफल कपल के रूप में जाने जाते हैं।

संपत्ति और सफलता में किसी सुपरस्टार से कम नहीं

आज शिल्पा शेट्टी न सिर्फ एक सफल अभिनेत्री, बल्कि एक बिजनेस वुमन और फिटनेस गुरु के तौर पर भी पहचानी जाती हैं। उनके पास समुद्र के सामने 100 करोड़ रुपये की कीमत वाला शानदार बंगला है, प्राइवेट जेट है और कई लग्ज़री गाड़ियां हैं। Financial Reports के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 134 करोड़ रुपये है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें