Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

COVID Active Cases : 24 घंटों में 6 की मौत, देश में 6000 के पार हुए कोराना के मामले… जानिए महाराष्ट्र और दिल्ली का हाल

June 8, 2025

COVID Active Cases : 24 घंटों में 6 की मौत, देश में 6000 के पार हुए कोराना के मामले… जानिए महाराष्ट्र और दिल्ली का हाल

नेशनल डेस्क : भारत में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। देश में वर्तमान में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 6,133 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 6 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, केरल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

केरल में कोरोना के मामले सबसे अधिक

आपको बता दें कि केरल में बीते 24 घंटों में 144 नए कोरोना मामले सामने आए हैं, जिससे यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,950 हो गई है। यह पूरे देश के सक्रिय मामलों का लगभग आधा हिस्सा है। केरल की स्वास्थ्य व्यवस्था अब इन मामलों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा रही है।

पश्चिम बंगाल में भी मामलों में बढ़ोतरी

पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। यहां 24 घंटे में 71 नए संक्रमित मिले हैं, जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 693 हो गई है। राज्य सरकार भी सतर्क हो गई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

महाराष्ट्र और दिल्ली का हाल

दिल्ली में 21 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या अब 686 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र में 18 नए केस दर्ज किए गए हैं, और वहां कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 595 तक पहुंच गई है।

WHO ने क्या कहा?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मई 2025 में बताया था कि LF.7 और NB.1.8.1 सबवेरिएंट तेजी से फैल रहे हैं। हालांकि WHO ने इसे अभी तक गंभीर खतरा नहीं माना है। यह सबवेरिएंट सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि चीन और एशिया के कई अन्य देशों में भी फैल रहे हैं।

निगरानी और टेस्टिंग पर जोर

केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने राज्य के सभी जिलों को कोरोना की टेस्टिंग और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि संक्रमण को रोका जा सके। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि कोविड अब एक मौसमी वायरल बीमारी की तरह है। घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है। इस स्थिति में सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे मास्क पहनने, हाथ धोने और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने जैसे सावधानियों का पालन करें ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें