Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने चीन-यूरोपीय संघ के आर्थिक और व्यापार सम्बंधी मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी

June 8, 2025

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने चीन-यूरोपीय संघ के आर्थिक और व्यापार सम्बंधी मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी

इंटरनेशनल डेस्क : हाल ही में, फ्रांस के पेरिस में चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ और यूरोपीय कमिशन के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफ्कोविक के बीच वार्ता हुई, 7 जून को चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसके बारे में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। वार्ता के दौरान, दोनों पक्षों ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर चीन के खिलाफ यूरोपीय संघ के सब्सिडी विरोधी मामले, यूरोपीय संघ के ब्रांडी के खिलाफ चीन के डंपिंग विरोधी मामले और निर्यात नियंत्रण जैसे मुद्दों पर केंद्रित, स्पष्ट और गहन चर्चा की।

प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान में, इलेक्ट्रिक वाहनों पर चीन और यूरोप के बीच मूल्य प्रतिबद्धता परामर्श अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से अभी भी प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। और यूरोपीय संघ ने प्रस्ताव दिया कि साथ ही नए तकनीकी रास्ते भी तलाशे जा सकते हैं। चीन कानूनी और तकनीकी दृष्टिकोण से यूरोपीय संघ के प्रस्ताव की व्यवहार्यता का आंकलन करेगा। दोनों पक्ष अपने-अपने कानूनों और विनियमों तथा विश्व व्यापार संगठन के नियमों के अनुरूप व्यापार मतभेदों को उचित ढंग से हल करने के लिए पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान ढूंढेंगे।

ब्रांडी एंटी-डंपिंग मामले के प्रति, प्रवक्ता ने बताया कि अब फ्रांसीसी कंपनियों और सम्बंधित संघों ने सक्रिय रूप से चीन को मूल्य प्रतिबद्धता आवेदन प्रस्तुत किया है, और चीनी जांच अधिकारियों ने मूल्य प्रतिबद्धता की मुख्य शर्तों पर उनके साथ एक समझौता किया है। चीन वर्तमान में मूल्य प्रतिबद्धता के संपूर्ण पाठ की समीक्षा कर रहा है। यदि समीक्षा पारित हो जाती है, तो वह 5 जुलाई से पहले मूल्य प्रतिबद्धता पाठ सहित अंतिम निर्णय घोषणा जारी करने की योजना बना रहा है।

‘दुर्लभ मृदा तत्व ’ निर्यात नियंत्रण के मुद्दे पर प्रवक्ता ने कहा कि वांग वनथाओ ने यूरोपीय संघ के समक्ष चीन की निर्यात नियंत्रण नीति को और स्पष्ट किया, तथा इस बात पर बल दिया कि ‘दुर्लभ मृदा तत्व’ और अन्य वस्तुओं पर निर्यात नियंत्रण लगाना एक अंतर्राष्ट्रीय अभ्यास है। चीन यूरोपीय संघ की चिंताओं को बहुत महत्व देता है और अनुमोदन में तेजी लाने के लिए योग्य आवेदनों के लिए एक ग्रीन चैनल स्थापित करने को तैयार है, तथा इस पर समय पर संचार बनाए रखने के लिए कार्य स्तर को निर्देश दिया है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें