श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा के पहलगाम रूट पर फेस रिक्गनिशन सिस्टम स्थापित किया है। एफआरएस डिजिटल फोटोग्राफ या वीडियो से चेहरे की विशेषताओं का विश्लेषण करके तथा डाटाबेस में मिलान ढूंढकर किसी व्यक्ति की पहचान करता है। यह सिस्टम सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाता है। इसके जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम मार्ग पर कई स्थानों पर स्थापित किया है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सतर्क हो गई है। यह अत्याधुनिक तकनीक ब्लैकलिस्टेड और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करते ही सुरक्षा बलों को तत्काल सतर्क कर देगी, जिससे आतंकवादी हमलों को रोकने में मदद मिलेगी। एफआरएस में सक्रिय आतंकवादियों और ओवरग्राउंड वर्कर्स की तस्वीरों का डेटाबेस पहले से ही दर्ज है।
ये भी पढ़ें : LPG संकट के बीच राहत: 6 साल बाद ईरान से भारत आ रही गैस
मेष: दिन शुभ रहेगा...