Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पद्मश्री हरजिंदर सिंह को किया सम्मानित 

June 10, 2025

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पद्मश्री हरजिंदर सिंह को किया सम्मानित 

Punjab Governor Gulab Chand Kataria : पंजाब के राज्यपाल एवं केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को राजभवन में आयोजित एक विशेष बैठक दौरान पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और प्रसिद्ध हजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह (श्रीनगर वाले) को सम्मानित किया।

भाई हरजिंदर सिंह को हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा गुरबाणी कीर्तन की आध्यात्मिक और संगीत परंपरा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये प्रतिष्ठित पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। राज्यपाल ने पवित्र गुरबाणी कीर्तन के प्रति भाई हरजिंदर सिंह के समर्पण की प्रशंसा की और इस पुरस्कार को सिख भक्ति संगीत के लिए उनकी आजीवन सेवा का एक योग्य सम्मान बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाई हरजिंदर सिंह की मधुर आवाज और आध्यात्मिक गहराई ने दुनिया भर के लोगों के दिलों को छुआ है, जिससे लाखों लोगों को सिख धर्म में निहित शाश्वत मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा मिली है।’’  उन्होंने कहा कि भाई हरजिंदर सिंह भक्ति और परंपरा के प्रतीक बन गए हैं, जिनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दुनिया भर के गुरुद्वारों में गूंजती रहती हैं, जिससे शांति, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘ उनकी मान्यता न केवल पंजाब के लिये गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे भारतीय आध्यात्मिक संगीत समुदाय के लिए भी एक उत्सव है। ’’  इस अवसर पर, राज्यपाल ने पंजाब राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू द्वारा लिखित ‘‘गुरु तेग बहादुर साहिब की आध्यात्मिक यात्रा’’ नामक एक सचित्र ब्रोशर भी जारी किया। यह प्रकाशन नौवें सिख गुरु साहिब की आध्यात्मिक रूप से उत्थानकारी शिक्षाओं और विरासत को समेटे हुये है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें