Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

लापरवाही से ड्राइविंग पड़ी भारी, बुजुर्ग स्कूटी सवार जख्मी

November 20, 2026

लापरवाही से ड्राइविंग पड़ी भारी, बुजुर्ग स्कूटी सवार जख्मी
 
 

Elderly Scooter Rider Injured in Hit-and-Run : मोगा। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

इसी कड़ी में बीती 10 नवंबर की शाम करीब 6:50 बजे बाबा टेक सिंह पार्क के पास स्थित इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की बिल्डिंग के सामने एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग को काफी चोटें आईं, जबकि उनकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस को दी गई शिकायत में प्रकाश आजाद पुत्र देशराज शर्मा निवासी गली नंबर-3, शहीजादा अजीत सिंह नगर मोगा ने बताया कि 10 नवंबर को शाम करीब 6:50 बजे वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे।

जब वह बाबा टेक सिंह पार्क के पास इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की बिल्डिंग के सामने पहुंचे तो इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में उनके शरीर पर काफी चोटें आईं और उनकी स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा। शिकायतकर्ता के अनुसार, दुर्घटना के बाद वाहन चालक ने रुककर घायल की सहायता करने के बजाय मौके से फरार होना उचित समझा।

मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना सिटी साउथ मोगा की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं 281, 125(ए), 125(बी) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से आरोपी वाहन चालक की पहचान करने और उसकी तलाश के लिए जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और हादसे की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें