
मुंबई: उपनगरीय मुंबई में अपने क्लिनिक में मेडिकल जांच के दौरान 16 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गोवंडी इलाके से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
आरोपी डॉक्टर सामान्य चिकित्सक है और नर्सिंग होम चलाता है। उसकी पहचान डॉ. खालिद अंसारी के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें- मध्य पूर्व संकट से तेल कीमतों में उछाल, ब्रेंट क्रूड 60% से अधिक चढ़ा