पटना: राजधानी पटना में बुधवार देर रात अटल पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने चार पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। जिसमें एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा तब हुआ जब पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि घायलों में एसआई दीपके कुमार, एएसआई अवधेश व अशाेक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- मध्य पूर्व संकट से तेल कीमतों में उछाल, ब्रेंट क्रूड 60% से अधिक चढ़ा
मेष: दिन शुभ रहेगा...