Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आने वाले समय में देश में कम हो सकती हैं पैट्रोल-डीजल की कीमतें : केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

June 13, 2025

आने वाले समय में देश में कम हो सकती हैं पैट्रोल-डीजल की कीमतें : केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

लुधियाना Petrol-diesel : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आ रही कमी का असर जल्द ही देश में भी देखने को मिल सकता है। केंद्रीय पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिया है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इसी तरह गिरावट बरकरार रही, तो देश में निश्चित ही पैट्रोल-डीजल की कीमतें कम होंगी। पुरी ने कहा कि तेल की कीमतें निर्धारित करने के लिए कई फैक्टर होते हैं जिसके आधार पर बाजार कीमत तय की जाती है।

उनमें से कच्चे तेल की इंटरनैशनल मार्कीट में कीमतें भी एक फैक्टर है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि पूरी दुनिया को अनुमान था कि भारत में पैट्रोल डीजल की खपत में लगातार बढ़ौतरी होगी। लेकिन, पिछले कुछ सालों में सरकार की ठोस नीतियों के कारण पैट्रोल डीजल की खपत में बढ़ौतरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि डिमांड स्थिर रहने व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने का असर अगले दिनों में तेल की कीमतों पर जरूर दिखेगा।

पंजाब में नहीं लगने दे रहे एथेनॉल बनाने के प्लांट
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि पंजाब में भी एथेनॉल बनाने के प्लांट लगाए गए। लेकिन, राज्य सरकार से उन्हें चलाने के लिए सहयोग नहीं मिला। नतीजा यह है कि राज्य के प्लांट बंद हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को इसके बारे में जागरूक नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि अगर ये प्लांट चल जाते तो किसानों को आर्थिक फायदा होता और देश को पैट्रोल डीजल कम आयात करना पड़ता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें