फुकेत। थाईलैंड के फुकेट द्वीप से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद आनन फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 156 लोग सवार थे। फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने फ्लाइट ट्रैकर ‘फ्लाइट्रेडर24’ के हवाले से बताया कि एअर इंडिया की फ्लाइट ने फुकेट एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे (स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे) टेकऑफ किया था।
Reuters reports that, “an Air India flight from Thailand’s Phuket to India’s capital New Delhi received a bomb threat on Friday and made an emergency landing on the island, airport authorities said.” pic.twitter.com/iMwR2DOTci
— ANI (@ANI) June 13, 2025
विमान अंडमान सागर के ऊपर एक बड़ा चक्कर लगाते हुए पलटा और करीब 20 मिनट बाद फुकेट में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिग की। सभी यात्री और क्रू सेफ हैं, किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...