Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा: पिकअप को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर घायल

June 13, 2025

अंबाला नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा: पिकअप को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर घायल

अंबाला: दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक पिकअप गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से पिकअप के ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं है।

-हाईवे पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, एक लोहे से भरा ट्रक जो उड़ीसा से पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ जा रहा था, उसने हाईवे पर खड़ी एक पिकअप गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत नाज़ुक देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब्जियां लेकर जा रही पिकअप गाड़ी तकनीकी खराबी के कारण हाईवे किनारे खड़ी थी। चालक और अन्य लोग उसे ठीक करने की कोशिश कर ही रहे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

-मौके पर पहुँची पुलिस

मौके पर पहुँची थाना पड़ाव पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया और जाम को नियंत्रित किया। सब-इंस्पेक्टर वरियाम सिंह ने बताया कि ट्रक चालक वीर कुमार ने बयान में कहा कि वह एक अन्य गाड़ी से बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन समय रहते पिकअप को नहीं देख सके और टक्कर हो गई।

-पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने एक बार फिर ट्रैफिक नियमों के पालन और सड़कों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कई बार मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें