Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कई बार मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की

March 25, 2026

मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कई बार मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की

एंटरटेनमेंट डेस्क:  कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा ने आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है।

सरकार से की मदद की अपील

मोनालिसा ने कोच्चि में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार, केरल और मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों से मदद की अपील की है। वायरल गर्ल ने दावा किया है कि उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उसके पोस्टर जलाए जा रहे हैं और उन्हें लोगों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा ने दावा किया है कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उसे कई बार गलत तरीके से छूने की कोशिश की। शूटिंग और ट्रेनिंग के दौरान उन्हें अनकंफर्टेबल महसूस कराया गया और उनके साथ गलत व्यवहार हुआ। उनकी फिल्मों का हिस्सा कौन बनना चाहेगा? वे बहुत ही बुरे और घिनौने इंसान हैं। वे फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ बदतमीजी करते हैं।

शादी को ‘लव जिहाद’ बताने पर मोनालिसा का बयान

मोनालिसा ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की है कि वह शादी को लेकर उनके पति पर गलत आरोप न लगाएं। हमारी शादी एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। यह बात देश में हर कोई जानता है। डायरेक्टर चाहते हैं कि लोग आपस में लड़ें। वे हमारी शादी को ‘लव-जिहाद’ कह रहे हैं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। अगर मुझे फरमान से अलग करने की कोई भी कोशिश की गई, तो हम आत्महत्या कर लेंगे। मैं उसके बिना नहीं रह सकती। हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। वायरल गर्ल ने यह भी दावा किया कि डायरेक्टर उसकी और फरमान से शादी से खुश नहीं है। वहीं मोनालिसा के पति फरमान ने भी लगाते हुए कहा कि डायरेक्टर उसे ‘आतंकवादी’ बता रहा था।

वायरल गर्ल के पति फरमान ने कहा- सिर्फ इसलिए कि मेरा जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ और मेरा नाम फरमान खान है, मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं। वह हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। क्या प्यार करना गलत है? मैं श्री नारायण गुरु का सम्मान करता है और उनमें विश्वास रखता हूं। हम दोनों ने उन्हीं के मंदिर में शादी की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस ने दौरान मोनालिसा ने रोते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार, मध्य प्रदेश और केरल की राज्य सरकारें उनकी मदद नहीं करतीं, तो वह और उसका पति आत्महत्या कर लेंगे।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें