Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raja Raghuvanshi murder case : 25 घंटे चली पूछताछ में सोनम और राज के बयानों में विरोधाभास

June 14, 2025

Raja Raghuvanshi murder case : 25 घंटे चली पूछताछ में सोनम और राज के बयानों में विरोधाभास

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) ने आरोपियों से 25 घंटे पूछताछ की। सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है, ताकि सटीक जानकारी मिल सके। एसआईटी ने पूछताछ के लिए तीन टीमें बनाई हैं, जो अलग-अलग आरोपियों से अलग-अलग एंगल से पूछताछ कर रही हैं। जांच के दौरान मध्य प्रदेश से जब्त किए गए साक्ष्यों और डिजिटल डेटा के आधार पर भी जांच की जा रही है।

शुक्रवार को पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी सोनम से उसकी शादी और विवाह पूर्व संबंधों के बारे में गहनता से पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक, सोनम और राज के बयानों में कई बिंदुओं पर विरोधाभास सामने आया है। एसआईटी ने पूछताछ की है कि घटना के दिन सोनम ने क्या कपड़े पहने थे, उसने बुर्का पहना था या नहीं। इसके अलावा पैसों के लेन-देन को लेकर सोनम और अन्य आरोपियों के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि 2 जून को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा के रियात अरलयांग में वेई सावडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई से सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव बरामद किया गया था। पति का शव मिलने के कुछ दिनों बाद 7 जून को सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उसे सड़क मार्ग से पटना, फिर कोलकाता और फिर गुवाहाटी ले जाया गया।

गुवाहाटी एयरपोर्ट से उसे मंगलवार देर रात सड़क मार्ग से शिलांग के सदर थाने लाया गया। बाकी चार आरोपियों को बुधवार को शिलांग लाया गया। 11 जून को सभी आरोपियों को शिलांग जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अदालत में पेश होने से पहले सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की मौत में अपनी भूमिका स्वीकार की थी। जब मेघालय पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसके प्रेमी राज कुशवाहा से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें