Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ahmedabad plane crash: 47 परिवारों को सौंपे गए शव, 92 लोगों के DNA नमूनों का हुआ मिलान

June 16, 2025

Ahmedabad plane crash: 47 परिवारों को सौंपे गए शव, 92 लोगों के DNA नमूनों का हुआ मिलान

Ahmedabad plane crash : गुजरात के अहमदाबाद में विमान हादसे में मारे गए 92 लोगों के डीएनए नमूनों का मिलान हो गया है। अब तक कुल 47 शव परिवारों को सौंपे जा चुके हैं।अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने दुर्घटना के बाद राज्य सरकार द्वारा चलाए गए पहचान अभियान के बारे में बताया कि जिन शवों के डीएनए नमूनों का मिलान हो गया हैं, उन्हें सम्मानपूर्वक उनके परिवारों को सौंप दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अब तक कुल 92 शवों के डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है 16 जून को सुबह 0930 बजे तक कुल 47 शव सौंपे गए जिनमें खेड़ा, अहमदाबाद, बोटाद, मेहसाणा, भरूच, अरावली, वडोदरा, जूनागढ़, आनंद, महिसागर, गांधीनगर और भावनगर जिलों के शव शामिल थे। अन्य आठ परिजनों को अगले दो घंटे में उनके परिजनों के पार्थिव शरीर सौंप दिए जाएंगे। अभी सिविल अस्पताल में 13 परिजन मौजूद हैं, जिन्हें सम्मान के साथ उनके परिजनों के पार्थिव शरीर सौंप दिए जाएंगे। 87 और परिजनों से संपर्क किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि 12 परिवार ऐसे हैं जो अन्य रिश्तेदारों के डीएनए मिलान के परिणाम प्राप्त होने के बाद एक साथ शव को स्वीकार करेंगे जबकि 11 लोग परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा करने के बाद शव को स्वीकार करने आएंगे। प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए एक अलग टीम गठित की गई है। इस टीम में एक वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी और एक पेशेवर काउंसलर शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान एआई 171 उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही यहां मेधाणीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 242 लोग सवार थे जिसमें 230 यात्री एवं 12 चालक दल के सदस्य थे। इस हादसे में मात्र एक व्यक्ति जीवित बचा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें