Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपना आखिरी टैस्ट खेलने जा रहे Angelo Mathews, साथी खिलाड़ी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

June 16, 2025

अपना आखिरी टैस्ट खेलने जा रहे Angelo Mathews, साथी खिलाड़ी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली: श्रीलंकाई विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश चांडीमल ने पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के लिए इमोशनल मैसेज लिखा है। मैथ्यूज गाले में बंगलादेश के खिलाफ श्रीलंका के लिए अपना अंतिम टैस्ट मैच खेलेंगे। पिछले महीने मैथ्यूज ने घोषणा की थी कि वह गाले में बंगलादेश के विरुद्ध पहले मैच के बाद टैस्ट से संन्यास ले लेंगे। एंजेलो मैथ्यूज इस समय 38 साल के हैं। मैथ्यूज ने साल 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ इसी मैदान पर अपना टैस्ट डेब्यू किया था। मैथ्यूज 15 से अधिक वर्षों से श्रीलंकाई क्रिकेट के अहम सदस्य रहे हैं।

उन्होंने एक ऑलराऊंडर और एक लीडर, दोनों के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है। दिनेश चांडीमल ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि एंजी, आप श्रीलंकाई क्रिकेट के अब तक के सबसे मूल्यवान खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं इतने लंबे समय तक इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ खेलना सौभाग्य और आशीर्वाद मानता हूं। इसलिए मैंने अपने क्रिकेट करियर में एक कप्तान और एक खिलाड़ी के रूप में भी आपसे बहुत कुछ सीखा है।’ दिनेश चांडीमल ने आगे लिखा, ‘आज के बाद हम आपको और आपकी प्यारी मुस्कान को कभी नहीं देख पाएंगे, जिनमें एक खिलाड़ी से कहीं ज्यादा इंसानियत है। आपको अलविदा कहना मेरे लिए आसान बात नहीं है। अगले अध्याय के लिए आपको शुभकामनाएं।’

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें