Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा में 6300 नशीले प्रतिबंधित कैप्सुलों सहित युवक गिरफ्तार

June 17, 2025

सिरसा में 6300 नशीले प्रतिबंधित कैप्सुलों सहित युवक गिरफ्तार

सिरसा: रोड़ी थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक युवक को 6 हजार 300 नशीली प्रतिबंधित प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया है। रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जनक राज ने बताया कि ईआरवी 638 पर तैनात इंचार्ज ने गश्त व चेकिंग के दौरान एक कार को रुकवा कर चेक किया तो उसमें नशीले पदार्थ होने की आशंका थी। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर केशव सिंह को लेकर मौका पर पहुंचे और कार की तलाशी ली, जिसमें से 30 पैकेट (6300) नशीले प्रेगाबलीन कैप्सूल बरामद हुए।

आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ हर सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी गांव फग्गू जिला सिरसा के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए युवक के पास से बरामद नशीली प्रतिबंधित गोलियों को आगामी कार्रवाई हेतू ड्रग कंट्रोलर विभाग की टीम के हवाले की गई है। रोड़ी थाना प्रभारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशा तस्करों की असली जगह जेल है, इसलिए ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को दें ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें