Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Accident News: बेकाबू DCM ने 19 लोगों को रौंदा, दो राहगीरों की गई जान, मचा हड़कंप

June 17, 2025

Accident News: बेकाबू DCM ने 19 लोगों को रौंदा, दो राहगीरों की गई जान, मचा हड़कंप

यूपी डेस्क। बलिया जिले के नरही क्षेत्र में सोमवार को सागरपाली-लक्ष्मणपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार मिनी डीसीएम ने लोगों को कुचलते हुए कई किलोमीटर तक तबाही मचाई। इस हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, और 19 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।

कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, मिनी डीसीएम का चालक अनुज सागरपाली से नरही की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसकी एक बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद बाइक सवार ने डीसीएम का पीछा शुरू किया, और चालक ने घबरा कर गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। फिर वह जो भी सड़क पर आया, उसे कुचलता चला गया।

मृतकों व घायलों की ये हुई पहचान
हादसे में भिखारीपुर निवासी 30 वर्षीय मन्नू गोंड और अपने ननिहाल आए पूर निवासी बिजेंद्र के 13 वर्षीय बेटे गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं,  हृदय शंकर यादव (शाहपुर बभनौली), अखिलेश यादव (शाहपुर बभनौली),  बिट्टू (भिखारीपुर), दुलारी देवी (बाबा तर) इसके अलावा करीब 19 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल अखिलेश यादव को वाराणसी रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पीटा
हादसे के बाद ग्रामीणों ने अजोरपुर के पास डीसीएम को रोक लिया और चालक की जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और घटना की जांच कर रही है।

20 किलोमीटर तक चला मौत का तांडव
ग्रामीणों ने बताया कि सागरपाली से लेकर लक्ष्मणपुर (20 किमी) तक मिनी डीसीएम मौत बनकर दौड़ती रही। जो भी सामने आया, उसे रौंदता गया। रास्ते में कई बाइक और गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई थी और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें