
फतेहाबाद में एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मामूली सी बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके चलते आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले ने पीड़ित बाल–बाल बच गया। जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मामला ऑटो मार्केट का है। जहां गाड़ियों पर पेंट करने वाले व्यक्ति पर पास ही में मौजूद चाय की दुकान के मालिक ने हमला कर दिया। हमले का जान पेंट के छींटे थे। जो पेंट के दौरान उसकी दुकान पर आकर गिर जाते थे। जिससे गुस्साए चाय वाले ने पेंटर पर हमला कर दिया।
पेंटर की पहचान बरसीन गांव निवासी नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। नरेंद्र कुमार की ऑटो मार्केट में पेंट की दुकान है। जिसमें वह गाड़ियों पर पेंट करते है। उसके पार्टनर रोहताश कुमार ने पुलिस काफी शिकायत में बताया कि उनकी दुकान के पास ही चाय की दुकान भी है।
उस दुकान पर रहने वाले व्यक्ति को छींटों से आपत्ति थी। जिसके चलते पेंट की दुकान के आसपास फाइबर की शीत भी लगवाई गई। लेकिन इसके बावजूद भी बुधवार के दिन कुछ छींटे चले गए। जिस पर दोनों के मध्य विवाद हो गया। आरोपी उससे पहले भी छींटों को लेकर कई बार झगड़ा कर चुका था।
शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हमले में नरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है। नरेंद्र के मुंह और गर्दन पर चोट के निशान है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...