Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-मध्य एशिया व्यापार समिति का दूसरा सम्मेलन कजाकिस्तान में आयोजित

June 18, 2025

चीन-मध्य एशिया व्यापार समिति का दूसरा सम्मेलन कजाकिस्तान में आयोजित

चीन-मध्य एशिया व्यापार समिति का दूसरा सम्मेलन 17 जून को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित हुआ। चीन और मध्य एशियाई देशों के उद्यमों ने 30 से अधिक सहयोग ज्ञापनों या समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

इस सम्मेलन में, चीन और मध्य एशियाई देशों के व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों ने हरित ऊर्जा विकास और सूचना प्रौद्योगिकी सहयोग आदि विषयों पर गहन चर्चा की। चीन और मध्य एशियाई देशों के उद्यमों ने 32 सहयोग ज्ञापनों या समझौतों पर हस्ताक्षर किए। सम्मेलन में चीन-मध्य एशिया व्यापार समिति की चीनी परिषद की स्थापना हुई और “शैनशी में प्रवेश” नामक आर्थिक व व्यापारिक सहयोग बैठक भी आयोजित हुई।

इस मौके पर चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद (सीसीपीआईटी) के प्रभारी रेन होंगपिन ने अपने भाषण में कहा कि सीसीपीआईटी सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करना चाहता है। चीन-मध्य एशिया व्यापार परिषद तंत्र के ढांचे में सीसीपीआईटी अपने कार्यात्मक व संसाधन श्रेष्ठता का फायदा उठाकर उद्यमों के बीच सहयोग के लिए विविध मंच का निर्माण करेगा और परिष्कृत सेवा प्रदान करेगा, ताकि चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच आर्थिक व व्यापारिक संबंधों के विकास में सकारात्मक योगदान दी जा सके।

बताया जाता है कि वर्तमान सम्मेलन का आयोजन कजाकिस्तान के अतामेकेन राष्ट्रीय उद्यमी संघ ने किया। कजाकस्तान के उप प्रधानमंत्री सेरिक झुमंगारिनइ, अतामेकेन राष्ट्रीय उद्यमी संघ के अध्यक्ष रेमबेक बटालोव और अन्य अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। साथ ही चीन और मध्य एशियाई देशों के सरकारी विभागों व व्यापार समुदाय के प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और मीडियाकर्मियों सहित करीब 1,000 प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- शिव ठाकरे के सिर सजा द 50 का ताज, फैजू और रजत दलाल को पछाड़ कर अपने नाम की ट्रॉफी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें