Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को लगी रोडवेज बस की टक्कर, मौत

June 18, 2025

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को लगी रोडवेज बस की टक्कर, मौत

कौशांबी (उप्र): जिले के सैनी थाना स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर बुधवार शाम सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्षेत्रधिकारी (सिराथू) सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि अझुवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ के निवासी हरिश्चंद्र (48) किसी काम से थाना क्षेत्र के अझुवा नगर पंचायत के पास स्थित बाजार जा रहे थे। सामान खरीदने के लिए वह सड़क पार करने लगे, उसी समय कानपुर से प्रयागराज जा रही रोडवेज की एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे हरिश्चंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें