Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

RSAW vs WIW: दक्षिण अफ्रीका ने वैस्ट इंडीज को 166 रनो से दी मात, सीरीज 2-1 से जीती

June 19, 2025

RSAW vs WIW: दक्षिण अफ्रीका ने वैस्ट इंडीज को 166 रनो से दी मात, सीरीज 2-1 से जीती

केव हिल : तेजमिन ब्रिट्स (101) की शतकीय, कप्तान लॉरा वुलफार्ट (75) की शानदार पारियों के बाद एम क्लास (4 विकेट), एन म्लाबा और एनरी डर्कसन (2-2 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने वर्षा बाधित तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में वैस्ट इंडीज को (डीएलएस पद्धति) से 166 रन से हरा दिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। वैस्ट इंडीज की महिला टीम ने मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए तेजमिन ब्रिट्स और कप्तान लॉरा वुलफार्ट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते पहले विकेट के लिए 184 रन जोड़े। 27वें ओवर में ऐफी फ्लेचर ने तेजमिन ब्रिट्स को आऊटकर वैस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई।तेजमिन ब्रिट्स ने 91 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। फ्लेचर का अगला शिकार लॉरा वुलफार्ट (75) रन बनी। इसके बाद वैस्ट इंडीज के गेंदबाजी आक्रमण के आगे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके। बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय दक्षिण अफ्रीका ने 45.5 ओवरों में 6 विकेट पर 278 रन बना लिए थे। मैरीजान कैप्प (34) और क्लोई ट्राइऑन (10) रन बनाकर नाबाद रही।

बारिश के बाद डीएलएस पद्धति के तहत मिले नए लक्ष्य का पीछा उतरी वैस्ट इंडीज की महिला टीम दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे शुरुआत से ही संघर्ष करती रही। वैस्टइंडीज ने 29 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। वेस्टइंडीज के लिए जे. क्लैक्सटन ने 32 गेंदों में 43 रन बनाए। आलियाह एलीने ने 49 गेंदों में 32 रन जोड़े। वैस्ट इंडीज की पूरी टीम 27.5 ओवर में 121 के स्कोर पर ढेर हो गई।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें