इंटरनेशनल डेस्क : इंग्लैंड में एक स्टूडेंट को दर्जनों महिलाओं से रेप करने और दरिंदगी का वीडियो बनाने का जुर्म साबित होने के बाद 24 साल की सजा सुनाई गई है। छात्र मूल रूप से चीन का रहने वाला है, जो लंदन में एक कॉलेज से पीएचडी कर रहा था। यह रेप कांड लंदन के इतिहास में सबसे खतरनाक है। दोषी की पहचान झेनहाओ झोउ के रूप में हुई है, जो कई वर्षों से महिलाओं से रेप कर रहा था। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार दोषी महिलाओं को नशा देकर रेप करता था।
इसका वीडियो भी बना लेता था। दोषी की उम्र सिर्फ 28 साल है, जो यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन का स्टूडेंट है। दोषी महिलाओं को पार्टी करने या पढ़ाई करने के बहाने अपने फ्लैट में बुलाता था। इसके बाद नशा देकर उनके साथ रेप कर वीडियो बना लेता था। उसे लंदन में 3 और चीन में 7 महिलाओं के साथ रेप करने का दोषी पाया गया है। पुलिस के अनुसार दोषी 2019 से 2024 के बीच लगभग 60 से अधिक महिलाओं के साथ रेप कर चुका है। पुलिस ने उसके पास से रेप के 58 वीडियो रिकवर किए हैं।
कई वीडियो में महिलाएं उसके पास रुकने और गलत काम से इनकार करते नजर आ रही है। लंदन की पुलिस को उसके खिलाफ सबसे पहले 18 नवंबर 2023 को शिकायत मिली थी। इसी बीच आरोपी चीन भाग गया, जिसे 2024 में लंदन लौटने पर अरेस्ट किया गया था। दोषी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।
दोषी के पास से पुलिस को महंगा सामान बरामद हुआ था। उसके पास कुछ पीड़ित महिलाओं का सामान भी मिला था, जो उसने अपनी यादों के लिए रखा था। झोउ को अब तक 28 मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। पुलिस के अनुसार अब दोषी को 24 साल जेल में रहना होगा। उम्मीद है कि कोर्ट के आदेशों के बाद पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलेगा।
ये भी पढ़ें- शिव ठाकरे के सिर सजा द 50 का ताज, फैजू और रजत दलाल को पछाड़ कर अपने नाम की ट्रॉफी