Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

India vs England 1st Test: पहले टेस्ट में कौन खेलेगा नंबर-3 पर? Karun Nair और Sai Sudarshan में टक्कर, जानें किसे जगह देंगे कप्तान Shubman Gill

June 20, 2025

India vs England 1st Test: पहले टेस्ट में कौन खेलेगा नंबर-3 पर? Karun Nair और Sai Sudarshan में टक्कर, जानें किसे जगह देंगे कप्तान Shubman Gill

India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज़ आज से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। इंग्लैंड पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर चुका है, लेकिन भारतीय टीम ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि विराट कोहली के संन्यास के बाद वह खुद अब नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे।

कौन भरेगा नंबर-3 की खाली जगह?

विराट कोहली के संन्यास और शुभमन गिल के क्रम परिवर्तन के बाद भारतीय टीम में अब नंबर-3 की पोजिशन खाली हो गई है। गिल ने यह साफ नहीं किया कि इस स्थान पर कौन बल्लेबाजी करेगा, लेकिन टीम के पास दो मजबूत दावेदार मौजूद हैं साई सुदर्शन और करुण नायर। दोनों खिलाड़ियों की हालिया फॉर्म और अनुभव को देखते हुए चयनकर्ताओं और कप्तान के लिए यह फैसला लेना आसान नहीं होगा।

साई सुदर्शन: युवा जोश और कमाल की फॉर्म

23 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ साई सुदर्शन ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी है। आईपीएल 2025 में उन्होंने 15 मैचों में 759 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया। बता दें कि साई का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड भी अच्छा है वह अब तक 1957 रन बना चुके हैं। पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए सुदर्शन को डेब्यू का मौका मिल सकता है, खासकर मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए।

करुण नायर: अनुभव की मिसाल और तिहरा शतकधारी

करुण नायर भारतीय टेस्ट इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले चंद बल्लेबाज़ों में शामिल हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर 8 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की है।

फर्स्ट क्लास में उनके नाम 8470 रन

लिस्ट-ए क्रिकेट में 3128 रन हैं। नायर का अनुभव और उनकी टेक्निक इंग्लैंड की पिचों पर भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। ऐसे में शुभमन गिल उन्हें नंबर-3 पर उतार सकते हैं।

संभावित बैटिंग ऑर्डर

ओपनिंग: यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल

नंबर-3: करुण नायर (संभावित)

नंबर-4: शुभमन गिल

मिडिल ऑर्डर: साई सुदर्शन, ऋषभ पंत/ईशान किशन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें