Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अयोध्याः राम मंदिर के निर्माण में अंतिम चरण की तैयारियां चल रही : चंपत राय

June 20, 2025

अयोध्याः राम मंदिर के निर्माण में अंतिम चरण की तैयारियां चल रही : चंपत राय

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में अंतिम चरण की तैयारियां चल रही हैं और एक बार यह काम पूरा हो जाने के बाद सभी भारी मशीनरी को हटा लिया जाएगा। राय ने अयोध्या में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इसके बाद मंदिर परिसर की सफाई का अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आम लोगों के दर्शन में बाधा न आए, इसकी चिंता है, लेकिन मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए कुछ और काम भी किए जाने हैं। इनमें मंदिर परिसर की चारदीवारी का निर्माण कार्य का काम भी शामिल है।

राय ने बताया कि चारदीवारी का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है और मंदिर परिसर के दरवाजों को ठीक करना है। इन कामों को पूरा होने में एक साल और लग सकता है। उन्होंने कहा कि साथ ही मंदिर परिसर में सभागार, विश्रामगृह और ट्रस्ट कार्यालय का काम भी पूरा होना है। हालांकि, मंदिर का मुख्य काम इस साल अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा।

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मालिकाना हक के मुकदमे पर 2019 में उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी 2024 को भव्य मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें