
एंटरटेनमेंट डेस्क : भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और कलात्मक विरासत का दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में से एक पर भव्य प्रदर्शन होने जा रहा है। भारत के अब तक के सबसे बड़े नाट्य निर्माण ‘द ग्रेट इंडियन म्यूज़िकल’ का बहुप्रतीक्षित यूएस प्रीमियर 12 सितंबर को न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में होगा।
यह प्रस्तुति सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य को जोड़ने वाला एक भव्य सांस्कृतिक पुल है, जिसमें 5000 ईसा पूर्व से लेकर 1947 तक की भारत की यात्रा को अद्वितीय नाट्य शैली में प्रस्तुत किया जाएगा।
शो की खास बातें:
-100 से अधिक कलाकारों की भागीदारी
-जीवंत नृत्य, प्रभावशाली संगीत, फैशन और दृश्य कला का अद्भुत संगम
-अलंकृत वेशभूषा, जीवंत सेट डिज़ाइन और आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग
-केवल 5 सीमित प्रदर्शन
निर्देशन और रचनात्मक टीम
इस मेगाशो की कल्पना और निर्देशन भारत के प्रसिद्ध रंग निर्देशक फिरोज अब्बास खान ने किया है। तकनीकी और कलात्मक क्षेत्र में शो को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों का सहयोग प्राप्त है, जिनमें शामिल हैं:
अजय-अतुल (संगीत)
मयूरी उपाध्याय, वैभवी मर्चेंट, समीर व अर्श तन्ना (कोरियोग्राफी)
मनीष मल्होत्रा (फैशन डिज़ाइन)
डोनाल्ड होल्डर, नील पटेल, गैरेथ ओवेन, जॉन नरुन, रेणुका पिल्लई (तकनीकी व रचनात्मक डिज़ाइन)
नीता एम अंबानी का संदेश:
नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) की संस्थापक नीता एम अंबानी ने इस मौके पर कहा “हम NMACC इंडिया वीकेंड को पहली बार न्यूयॉर्क लाकर रोमांचित हैं! यह सप्ताहांत भारत की कला, संस्कृति, शिल्प, संगीत, नृत्य, फैशन और भोजन का वैश्विक उत्सव है। NMACC का उद्देश्य भारत की सर्वश्रेष्ठ चीज़ों को दुनिया के सामने लाना है, और यह आयोजन उसी दिशा में पहला कदम है।”
NMACC की वैश्विक उड़ान
मुंबई स्थित NMACC ने मार्च 2023 में अपने उद्घाटन के बाद से 1,500 से अधिक शो में 7,000 से अधिक कलाकारों को मंच प्रदान किया है और 20 लाख से अधिक दर्शकों का स्वागत किया है। अंतरराष्ट्रीय फैशन व कला पत्रिका ‘मैडम फिगारो’ ने इसे दुनिया के सात प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में स्थान दिया है।
अब ‘NMACC इंडिया वीकेंड’ के माध्यम से यह केंद्र न्यूयॉर्क में अपने वैश्विक चरण की शुरुआत कर रहा है भारत की सांस्कृतिक आत्मा को वैश्विक दर्शकों तक पहुँचाने का एक रोमांचक अध्याय। NMACC न्यूयॉर्क शहर में ‘NMACC इंडिया वीकेंड’ के साथ वैश्विक हो रहा है। देखते रहिए!
ये भी पढ़ें- दिल्ली बजट 2026-27 की हुई तारीफ, शिक्षा मंत्री ने बताया जनता और पर्यावरण दोनों के अनुकूल
मेष: दिन शुभ रहेगा...