
उत्तर प्रदेश डेस्क : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। मामला प्रॉपर्टी डिस्प्यूट से जुड़ा है। इतना ही नहीं, रीना बेरहमी से हत्या के बाद पति की लाश लेकर प्रेमी के साथ कार में घूमती रही। इसके बाद बॉडी को कोटद्वार के जंगलों में फेंक दिया।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को दबोच लिया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामला शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पड़ती पॉश कालोनी रामगंगा विहार का है। मृतक की पहचान रविद्र के तौर पर हुई है, जो अपनी दूसरी पत्नी रीना सिंधु के साथ रहता था। पेशे से रीना फिजियोथेरेपिस्ट का काम करती है।
प्रेमी की पहचान बिजनौर के रहने वाले परितोष के तौर पर हुई है, जिसके साथ रीना का प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविंद्र अपनी रामगंगा विहार की कोठी को बेचना चाह रहा था। इससे पहले ही 31 मई को रीना ने परितोष के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात है कि हत्या को परितोष के घर पर अंजाम दिया गया।
Delhi man Ravindra Kumar’s body found in Kotdwar. Wife Reena Sindhu and boyfriend Paritosh Kumar arrested for his murder
Motive: Ravindra planned to sell their Rs 3 crore Moradabad house. Duo got him drunk, k!lled him with a shovel, and dumped body in Kotdwar. pic.twitter.com/NZJQclpEty— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 21, 2025
इससे पहले दोनों ने मिलकर पहले रविंद्र को शराब पिलाई, फिर फावड़े से गले और छाती पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बॉडी को कार में डाला और उत्तराखंड के रामनगर स्थित जंगलों में फेंकने का प्लान तैयार किया। दोनों को बॉडी फेंकने का मौका नहीं मिला तो उसे कोटद्वार में फेंक दिया।
पुलिस ने 5 जून को शव बरामद किया था, मृतक की पहचान रविंद्र को तौर पर हुई थी। 17 जून को रविंद्र के भाई राजेश ने मामले की शिकायत कोटद्वार थाने में दी थी। 2007 में रविंद्र की अपनी पहली पत्नी आशा के साथ अनबन हो गई थी। इसके बाद उसकी मुलाकात हरिद्वार में रीना सिंधु के साथ हुई।
2011 में रविंद्र ने रीना से शादी की थी। रविंद्र मुरादाबाद का घर बेचना चाहता था, इसके चलते रीना से विवाद हो गया। रीना ने अपने प्रेमी परितोष को हत्या के लिए 10 लाख रुपये का ऑफर भी दिया था। सोनम रघुवंशी और मुस्कान रस्तोगी के बाद अब मुरादाबाद की रीना सिंधु का मामला भी चर्चा में आ गया है।