Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हादसे में व्यक्ति की मौत, खाली नहर में ट्रैक्टर पलटा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत

June 22, 2025

हादसे में व्यक्ति की मौत, खाली नहर में ट्रैक्टर पलटा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत

हिसार में एक हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मामला हांसी के गांव सिधवा खास से मातो भैणी रोड का है। जहां एक व्यक्ति की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। व्यक्ति ट्रैक्टर चल रहा था। अचानक ट्रैक्टर नहर में पलट गया और ट्रैक्टर के नीचे व्यक्ति की दबने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान गांव मदनहेडी निवासी 46 वर्षीय बिजेंद्र के रूप में हुई है। बिजेंद्र खेतो में जुटाई का काम करता है। शनिवार शाम बिजेंद्र ट्रैक्टर लेकर खेत में जुटाई के काम से निकला था। लेकिन रात भर वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने सोचा कि बिजेंद्र खेतो में काम पर होगा।

रविवार सुबह लोगों ने नहर में ट्रैक्टर पलटा हुआ देखा। जिसके बाद ग्रामीण नहर के पास गए और पाया कि ट्रैक्टर के नीचे कोई व्यक्ति दबा पड़ा है। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बिजेंद्र को तुरंत शव को जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे से निकलवा कर हांसी के अस्पताल में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक रात भर ट्रैक्टर के नीचे दवा रहा। जिसके कारण से उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। सूचना मिलते ही यूनिट मौके पर पहुंच गई थी। वहां खाली नहर में एक ट्रैक्टर उल्टा पड़ा था। ट्रैक्टर के नीचे एक व्यक्ति दवा पड़ा था।जिसके बाद कार्रवाई कर शव को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। मामले की जांच जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें