Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान छोड़ने वाले चीनी नागरिकों को वापस लाने की पहली अस्थाई उड़ान पेइचिंग पहुंची

June 22, 2025

ईरान छोड़ने वाले चीनी नागरिकों को वापस लाने की पहली अस्थाई उड़ान पेइचिंग पहुंची

इंटरनेशनल डेस्क। ईरान छोड़ने वाले चीनी नागरिकों को वापस लाने की पहली अस्थाई उड़ान 20 जून को चीन की राजधानी पेइचिंग पहुंची। 330 चीनी नागरिक इस विमान से स्वदेश वापस लौटे। बताया जाता है कि यह विमान तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से 6 घंटे से अधिक की उड़ान के बाद पेइचिंग पहुंचा। विमान में सवार यात्रियों में कंपनियों के कर्मचारी और स्थानीय प्रवासी चीनी आदि शामिल हैं। पेइचिंग पहुंचने के बाद सभी लोग राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए अपना उत्साह छिपा नहीं पाए।

ईरान से हटने वाले चीनी नागरिक वांग मिंगवू ने कहा कि हम सुरक्षित और सुचारू ढंग से देश वापस आए। हमारी मजबूत मातृभूमि हमें गारंटी देती है।

अब तक चीनी विदेश मंत्रालय और ईरान, इजराइल व पड़ोसी देशों स्थित चीनी राजदूतों के समन्वय से दो हजार से अधिक चीनी नागरिक सुरक्षित रूप से ईरान से निकल चुके हैं। साथ ही सैकड़ों चीनी नागरिकों को इजराइल से सुरक्षित स्थानांतरित किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें