Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Queens Club Championship 2025: Carlos Alcaraz ने दिखाया दम, Jiri Lehechka को हराकर दूसरी बार जीता खिताब

June 23, 2025

Queens Club Championship 2025: Carlos Alcaraz ने दिखाया दम, Jiri Lehechka को हराकर दूसरी बार जीता खिताब

Queens Club Championship 2025: लंदन: टेनिस प्रेमियों के लिए रविवार की रात रोमांच और कौशल से भरपूर रही, जब स्पेनिश सनसनी कालरेस अल्काराज ने चेक गणराज्य के युवा स्टार जिरी लहेच्का को हराकर क्वींस क्लब चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम किया। तीन सेटों तक चले इस कड़े मुकाबले में अल्काराज ने 7-5, 6-7(5), 6-2 की जीत के साथ ट्रॉफी उठाई। यह उनका इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दूसरा खिताब है।

हालांकि, इस जीत की राह आसान नहीं थी। मैच के बाद अल्काराज ने स्वीकार किया कि वह बिना किसी विशेष उम्मीद के इस टूर्नामेंट में उतरे थे। फ्रेंच ओपन की थकावट और सीमित समय में ग्रास कोर्ट पर तैयारी ने उन्हें चुनौतीपूर्ण स्थिति में खड़ा किया था।

-अल्काराज बोले: “घास पर खेलना हमेशा कठिन होता है”

फ्रेंच ओपन के विजेता और अब तक पाँच ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके अल्काराज ने कहा, “मैं यहाँ केवल दो-तीन मैच खेलने और यह समझने आया था कि मुझे घास पर क्या सुधार करने की जरूरत है। लेकिन खुद को इतने कम समय में घास पर ढाल लेना और फिर खिताब जीतना मेरे लिए गर्व की बात है।”

इस जीत ने यह साफ कर दिया कि अल्काराज किसी भी सतह पर खुद को तेजी से ढालने में सक्षम हैं और उन्हें हराना अब और भी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

-लहेच्का का सराहनीय प्रदर्शन

23 वर्षीय जिरी लहेच्का, जो अब तेजी से उभरते हुए खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं, ने भी फाइनल में दमदार खेल दिखाया। दूसरे सेट में टाई-ब्रेकर जीतकर उन्होंने मुकाबले को रोमांचक बना दिया। मैच के बाद उन्होंने कहा, “मैं इस मंच पर खेलने और खिताब के लिए लड़ने को लेकर बहुत खुश हूँ। आज मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया, दुर्भाग्य से यह काफी नहीं था। लेकिन मैं यहाँ फिर लौटूंगा।”

-क्या संकेत देता है यह खिताब?

अल्काराज की यह जीत न केवल उनके करियर की एक और उपलब्धि है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि वह अब हर सतह पर एक गंभीर दावेदार बन चुके हैं खासकर आगामी विंबलडन टूर्नामेंट के लिए। ग्रास कोर्ट पर इतनी जल्दी लय में आना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन अल्काराज ने अपने दम पर यह साबित कर दिया है कि वे अब केवल मिट्टी के बादशाह नहीं, बल्कि हर कोर्ट के चैंपियन हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें