Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुखबीर बादल को अपनी सलाह अपने परिवार को देनी चाहिए , पंजाब को नहीं- बलतेज पन्नू

June 24, 2025

सुखबीर बादल को अपनी सलाह अपने परिवार को देनी चाहिए , पंजाब को नहीं- बलतेज पन्नू

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार में नियुक्तियों को लेकर शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने कहा कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में अकाली उम्मीदवार की जमानत जब्त होने से वह बौखला गए हैं। उन्हें अब अपने राजनीतिक जीवन का अंत साफ दिखाई दे रहा है।

आप नेता बलतेज पन्नू ने इस मुद्दे पर सुखबीर बादल को घेरते हुए कहा कि हमें आपकी सलाह की जरूरत नहीं है। आप अपनी सलाह अपने परिवार को दें, पंजाब को नहीं। उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने अपने स्वार्थ के लिए अकाली दल को खोखली पार्टी बना दिया है। सभी बड़े नेता पार्टी छोड़कर चले गए हैं। अब पार्टी उनकी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई है। इसलिए बेहतर होगा कि वे पंजाब के मुद्दों पर न बोलें।

पन्नू ने कहा कि सुखबीर बादल की घबराहट की असली वजह यह है कि उनकी पार्टी नोटा के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्हें डर है कि कहीं नोटा को उनके उम्मीदवार से ज़्यादा वोट न मिल जाएं। उन्होंने कहा कि 2017 से लेकर अब तक जिस तरह से अकाली दल को हर चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है, पंजाब के इतिहास में किसी भी पार्टी का इतना बुरा हश्र नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल की हालत अब ऐसी हो गई है कि पंजाब में कोई भी उनकी कही किसी बात पर भरोसा करने को तैयार नहीं है। अपने छल-कपट के कारण वह लोगों का विश्वास पूरी तरह खो चुके हैं।

पन्नू ने कहा कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में लोगों ने आप सरकार द्वारा पिछले 3 सालों में किए गए कामों पर अपनी मुहर लगाई है। हम भविष्य में भी इसी तरह अपना काम जारी रखेंगे। अगर हमें देश में कहीं भी शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सार्वजनिक सेवाओं का कोई विशेषज्ञ मिलता है, तो हम पंजाब के कल्याण के लिए उसकी मदद लेंगे।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि पर 200 साल पुराने कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालु की लंबी कतारें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें