Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मदरसे में हैवानियत; छात्र ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

June 24, 2025

मदरसे में हैवानियत; छात्र ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश): बरेली में मदरसे के 20 वर्षीय एक छात्र को उसी मदरसे के एक नाबालिग छात्र से कुकृत्य करने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से करीब 40 ईल वीडियो बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी ‘इंस्टाग्राम’ पर ‘हैदरी दल 25’ के नाम की आईडी से आपत्तिजनक वीडियो बनाता था और उन्हें पोस्ट करता था।

फरीदपुर थाना पुलिस ने पिपरथरा गांव के निवासी नबी हसन के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

वर्मा ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि हसन एक मदरसे में पढ़ता है और उसी मदरसे में एक 13 वर्षीय बच्चा भी पढ़ता है।

आरोपी ने पिछले कई महीन में नाबालिग लड़के से कई बार कुकृत्य किया।

वर्मा ने बताया कि नाबालिग छात्र के साथ ईल हरकतों के करीब 30-40 वीडियो आरोपी छात्र के मोबाइल फोन से मिले हैं जो उसने खुद बनाए थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद वीडियो में से कुछ मदरसे के अंदर के हैं।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि पर 200 साल पुराने कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालु की लंबी कतारें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें