Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल पुलिस की एडवाइजरी, भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें

June 25, 2025

हिमाचल पुलिस की एडवाइजरी, भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें

शिमला: हिमाचल में मानसून की भारी बारिश के दौरान बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की खतरे की आंशका को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है । पुलिस मुख्यालय की तरफ से आमजन से जंहा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया गया है , वहीं अनावश्यक यात्र से बचने को भी कहा गया है। यही नहीं पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षक को उचित दिशा-निर्देश जारी किए और सभी जिला एस.पी को सलाह दी है कि वह सुनिश्चित करें कि आपातकालीन प्रतिक्रिया दल पूरी तरह से सुसज्जित और सतर्क हों।

इसी तरह जिला स्तर पर अधिकारी नियमित रूप से संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करें और सार्वजनिक हेल्पलाइन नंबर (112, व्हाट्सएप, ई.मेल, पुलिस व चौकी का नंबर) आम जन के साथ साझा करें। फील्ड अधिकारियों को आपात स्थिति के दौरान पहले प्रतिक्रिया कर्ता के रूप में तुरंत कार्य करने के लिए पूरी से तैयार रहे। एडवाइजरी के माध्यम से आम जन को सलाह दी गई है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्र से बचें। खासकर पहाड़िय़ों, नदियों और ऐसे क्षेत्र जहां भूसंख्लन का अंदेशा बना रहता है, वह जाने से बचें। समय-समय पर मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी मौसम पूवार्नुमान और अलर्ट की निगरानी करें। मोबाइल फोन चार्ज रखें। आवश्यक वस्तुओं (सूखा भोजन, पानी, दवाइयां, टॉर्च, बैटरी और गर्म कपड़े) को स्टोर करें।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह सलाह मानसून के मौसम में जन सुरक्षा के हित में जारी की गई है। इन दिशा-निर्देशों का पालन में सभी सहयोग स्वयं, अपने परिवार और समुदाय की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। नदियों, नालों और बांधों के पास रहने वाले निवासियों को बारिश के दौरान और उसके बाद उफनती नदियों, नालों और झरनों से दूर रहना चाहिए। आपातकालीन निकासी के लिए तैयार रहें। बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निदेशरें का सख्ती से पालन करें। जलविद्युत परियोजना अधिकारियों को जलाशयों में जल स्तर की निरंतर निगरानी करनी चाहिए। पानी छोड़ने से पहले जिला प्रशासन के साथ समन्वय करें। सुनिश्चित करें कि आस-पास के समुदायों को सचेत करने के लिए सभी सायरन और सार्वजनिक घोषणा प्रणाली कार्यात्मक हैं।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि पर 200 साल पुराने कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालु की लंबी कतारें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें