Illegal citizen Arrested : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन जांच के दौरान म्यांमार के एक नागरिक को पकड़ा गया, जो फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ अवैध रूप से भारत में रह रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान यू थांग सो लियान (34) के रूप में हुई है, जो फर्जी नाम से दिल्ली में रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी का कारण उसका हिंदी न बोल पाना और मिजोरम के बारे में बुनियादी जानकारी न देना था, जिससे इमिग्रेशन अधिकारियों का संदेह बढ़ा।
सहार पुलिस स्टेशन के अनुसार, थांग मलेशिया जाने वाली फ्लाइट में सवार होने की कोशिश कर रहा था। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू की। उसके पासपोर्ट में उसका जन्मस्थान आइजोल, मिजोरम दर्ज था, लेकिन वह मिजोरम या भारत से संबंधित सवालों के जवाब नहीं दे सका। उसकी अंग्रेजी न आने और हिंदी न जानने से अधिकारियों का संदेह बढ़ा। गहन पूछताछ के दौरान, थांग ने स्वीकार किया कि वह म्यांमार का नागरिक है और 2019 में वहां सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के बाद देश छोड़कर भाग गया था। म्यांमार में उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था।
थांग ने बताया कि वह 2019 में मिजोरम के रास्ते अवैध तरीके से भारत में घुसा था और दिल्ली में बस गया था। वहां उसने तालिब नाम के पासपोर्ट एजेंट की मदद से फर्जी भारतीय पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज हासिल किए। इन दस्तावेजों के जरिए उसने न सिर्फ भारत में रहने का इंतजाम किया, बल्कि विदेश यात्राएं भी कीं।
पुलिस ने थांग के खिलाफ जालसाजी और अवैध प्रवास के आरोप में मामला दर्ज किया है। फर्जी दस्तावेज बनाने में और कौन-कौन शामिल था, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि अगर इस पूरे मामले में किसी और व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई जरूर की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...