Indonesia Oil Tanker Fire: जकार्ता: इंडोनेशिया के रियाउ द्वीप समूह के बटाम द्वीप पर एक भयावह हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब कच्चे पाम ऑयल से भरे एक टैंकर में आग लग गई। जहाज ‘फेडरल II’ नामक एक टैंकर था, जिसे मरम्मत के लिए बटुआजी इलाके स्थित पीटी एएसएल शिपयार्ड में डॉक किया गया था।
-जहाज में आग भड़क उठी
घटना मंगलवार दोपहर लगभग 2:15 बजे की है, जब जहाज पर तकनीकी कार्य चल रहा था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से जहाज में आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने जहाज के एक बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया, जिससे वहां मौजूद तकनीशियन जान बचाने के लिए संघर्ष करने लगे।
बटुआजी पुलिस प्रमुख राडेन बिमो द्वी लांबांग ने बताया कि हादसे के समय कुल नौ लोग जहाज पर मौजूद थे। उन्होंने कहा, “चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी पांच घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।”
-अधिकारियों ने बताया कि
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार आग संभवतः वेल्डिंग कार्य के दौरान लगी चिंगारी से भड़की हो सकती है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और शिपयार्ड में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और शिपयार्ड प्रबंधन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दे रहे हैं। यह हादसा इंडोनेशिया में समुद्री सुरक्षा और औद्योगिक सावधानियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...