Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

AI को लेकर Bill Gates ने दी चेतावनी; खतरनाक ताकत ले सकती है 1 अरब लोगों की जान

September 29, 2026

AI को लेकर Bill Gates ने दी चेतावनी; खतरनाक ताकत ले सकती है 1 अरब लोगों की जान

वाशिंगटन : माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस (एआई) की ताकत को खतरनाक बताते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि एआई के कारण ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जिनमें एक अरब लोगों की जान जा सकती है। एनबीसी के ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में गेट्स ने कहा कि एआई आने वाले कुछ वर्षों में इंसानों से कई गुना ज्यादा बुद्धिमान हो सकती है।

उन्होंने कहा कि गलत इरादा रखने वाले लोगों के हाथ में अत्याधुनिक एआई टूल्स का होना बेहद बड़ा खतरा है। गेट्स ने कहा कि सरकारों के पास अभी एआई के संभावित खतरों, जैविक और साइबर हमलों तथा इसके गलत इस्तेमाल को पूरी तरह समझने की पर्याप्त विशेषज्ञता नहीं है। उन्होंने एआई सिस्टम में सुरक्षा उपाय और निगरानी अनिवार्य करने वाले कानून बनाने की मांग की।

इस बीच, कैलिफोर्निया से डेमोक्रेट सांसद रो खन्ना ने अमरीका और चीन के बीच ऐसे समझौते की मांग की है, जिसके तहत खुद को बेहतर करने वाले एआई सिस्टम पर सुरक्षा उपाय तैयार होने तक रोक लगाई जा सके। वहीं, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने ऐसे नए नियमों का विरोध किया, जो एआई क्षेत्र में अमरीका की प्रतिस्पर्धा को कमजोर कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें