Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी तिब्बतविद प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल की यात्रा की

June 25, 2025

चीनी तिब्बतविद प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल की यात्रा की

चीनी तिब्बतविद प्रतिनिधिमंडल ने 24 जून को नेपाल की राजधानी काठमांडू में संवाद बैठक आयोजित कर नये युग में शीत्सांग के राजनीतिक, आर्थिक ,सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों में प्राप्त चौतरफा प्रगति और ऐतिहासिक उपलब्धियों का परिचय दिया।

प्रतिनिधिमंडल में चीनी तिब्बतविद अनुसंधान केंद्र, शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के वैदेशिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान संघ, शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के सामाजिक विज्ञान अकादमी, दक्षिण-पश्चिम राजनीति एवं कानून विश्वविद्यालय के तिब्बतविद शामिल हैं।

संवाद बैठक में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना के बाद 60 वर्षों में गरीबी उन्मूलन, शिक्षा और आर्थिक गुणवत्ता विकास की उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने तिब्बती बौद्ध धर्म की स्वर्ण कलश में पर्ची निकालने की व्यवस्था के इतिहास और कानूनी आधार, नये युग में शीत्सांग में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति और शीत्सांग के मानवाधिकार की सुरक्षा में प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें