गुरदासपुर: वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखकर आवेदन करने वाले सावधान हो जाएं क्योंकि आप बड़ी ठगी का शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर से सामने आया है जहां एक युवक से 13 लाख रुपये की ठगी की गई।
हनी कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी मकान नंबर 502/8, गीता भवन रोड, बैक साइड माई दा तालाब द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम द्वारा की गई तथा मामला दर्ज किया गया है। युवक हनी कुमार ने बताया कि उसके फोन पर व्हाट्सएप के जरिए पार्ट टाइम जॉब वर्क फ्रॉम होम संबंधी मैसेज आया, जिसके चलते उसकी पत्नी यह जॉब करने के लिए तैयार हो गई। पिछले साल दिसंबर में हनी की पत्नी प्रतिभा ने अपने पंजाब नेशनल बैंक खाते से गूगल पे नंबर दिया तथा टेलीग्राम लिंक चलाने वाले लोगों ने होटलों की रेटिंग के नाम पर पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर तथा खाते में पैसे डबल दिखाकर तथा अलग-अलग खातों में 12,63,010/- रुपए ट्रांसफर करके ठगी कर ली।
ये भी पढ़ें- नहीं रहे Doraemon कार्टून के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन
मेष: दिन शुभ रहेगा...