Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: दोमोरिया पुल और इकहरी पुली में भरा पानी, पहली बार रेलवे ने लगाए ‘स्टॉप’ बैनर

June 27, 2025

जालंधर: दोमोरिया पुल और इकहरी पुली में भरा पानी, पहली बार रेलवे ने लगाए ‘स्टॉप’ बैनर

जालंधर: परेशानी के लिए खेद है.. ये खेद नॉर्दर्न रेलवे की तरफ से जताया जा रहा है। रेलवे ने बारिश के दौरान पानी से ऊपर तक भर गए दोमोरिया पुल और इकहरी पुली में लोगों को जाने से रोकने के लिए यह स्टॉप के जागरूकता बैनर लगाए हैं। रेलवे की तरफ से लोगों को खतरे के बारे में जागरूक करने वाले यह बैनर व स्टॉप का साइन पहली बार इन दोनों जगह पर लगाया गया है। रेलवे ने दोमोरिया पुल और इकहरी पुली पर बैनर व स्टॉप बैनर लगाकर लोगों को बताया कि इस लिमिटेड हाईट सबवे (एलएचएस) पुलों में ज्यादा पानी भरने के कारण ये बंद हैं। कृपया करके लोग इन्हें पार न करें।

उनकी परेशानी के लिए रेलवे ने खेद जताते हुए उन्हें किसी और रास्ते से जाने की अपील भी की है। ताकि इन दोमोरिया पुल और इकहरी पुली पर किसी भी तरह के हादसे को रोका जा सके। बता दें कि वीरवार को सुबह हुई तेज बारिश के बाद दोमोरिया पुल और इकहरी पुली में ऊपर तक पानी भर गया था। अकसर लोग दोमोरिया पुल का इस्तेमाल न करके इसके नीचे से जाने की कोशिश करते हैं। उनके वाहन भी पानी में फंसते रहे हैं। आगे लोगों की जान और माल किसी भी खतरे से बचाने के लिए रेलवे ने पहली बार लोगों को इस तरह से जाने से रोका और जागरूक किया है।

ये भी पढ़ें- नीलाम हुई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति, मुंबई का बोलीदाता बना खरीदार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें