कुल्लू: रामशिला-जिया एनएच पर जोरदार सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सड़क हादसा शनिवार दिन को उस दौरान हुआ जब एक कार रामशिला से जिया, भुंतर की तरफ जा रही थी। कार जब शनि मंदिर के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे बजरी से भरे टिप्पर से टकरा गई। टिप्पर चालक द्वारा कार को बचाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन कार इतनी तेज गति से आई ओर सामने से आ रहे टिप्पर से टकरा गई। कार टिप्पर से टकराने के बाद पंजाब की टेक्सी इनोवा गाड़ी से टकरा गई।
हालांकि इनोवा गाड़ी में सवार पर्यटकों को चोट नहीं पहुंची लेकिन कार में सवार चालक, पत्नी और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गए। पुलिस द्वारा जिन्हें तुरंत इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई जिसकारण दुर्घटनास्थल के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलते ही एएसआई चमन लाल पुलिस दल के साथ मौका पर पहुंच गए और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।
ये भी देखें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर, सोना और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट