Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में तेज रफ्तार ऑडी का कहर… 4 लोगों को कुचला, मौके से ड्राइवर फरार

June 29, 2025

लुधियाना में तेज रफ्तार ऑडी का कहर… 4 लोगों को कुचला, मौके से ड्राइवर फरार

Ludhiana Road Accident: पंजाब डेस्क: लुधियाना के भामियां रोड पर जीके एस्टेट के बाहर एक तेज रफ़्तार ऑडी ने 3-4 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में सड़क किनारे ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार का चालक नशे में था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार होने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और स्टीयरिंग घूम गई, जिससे सड़क किनारे खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए।

वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लोगों ने बताया कि घटना के करीब 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही एक व्यक्ति ऑडी कार के चालक को स्विफ्ट कार में लेकर फरार हो गया।

-सीसीटीवी में कैद हुई घटना

एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि तेज रफ्तार ऑडी कार चालक ने कई लोगों को कुचल दिया है। पता चला है कि कार चंडीगढ़ की है। लोगों ने बताया कि एक रेहड़ी वाले और बुलेट बाइक सवार को कार ने टक्कर मारी है।

बलविंदर सिंह ने बताया कि वह अस्पताल जाकर घायलों के बारे में जानकारी लेंगे। कार चालक फरार है, उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। घटना की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। पुलिस कार की तलाशी ले रही है। कुछ दस्तावेज और सामान मिला है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें