Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

UPI से लेकर PAN card तक, आज से बदल जाएंगे कई नियम

July 1, 2025

UPI से लेकर PAN card तक, आज से बदल जाएंगे कई नियम

नई दिल्ली: 2025 से कई नए वित्तीय नियम लागू होने जा रहे हैं, जिसका आपकी जेब पर सीधा असर हो सकता है। इनमें यूपीआई चाजर्बैक, नए तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग और पैन कार्ड के नियमों में बदलाव शामिल हैं। नैशनल पेमैंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसी आई) की ओर से हाल ही में सिस्टम को आसान बनाने के उद्देश्य से यूपीआई चाजर्बैक नियमों में बदलाव किया गया है। मौजूदा समय में बहुत अधिक दावों के कारण सभी चाजर्बैक रिक्वेस्ट को खारिज कर दिया जाता है। ऐसे में सही चाजर्बैक रिक्वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए बैंक को यूपीआई रेफरैंस कंप्लैंट सिस्टम (यूआरसी एस) के जरिए एनपीसीआई के पास जाकर केस को व्हाइटलिस्ट करना पड़ता है।

15 जुलाई के बाद एनपीसीआई की इसमें कोई भूमिका नहीं रहेगी। अगर बैंक को कोई चाजर्बैक रिक्वेस्ट सही लगती है तो उसे वह एनपीसीआई से व्हाइटलिस्ट किए बिना प्रोसेस कर सकती है। यूपीआई चाजर्बैक एक औपचारिक विवाद है जिसे यूजर तब उठाता है जब कोई लेनदेन विफल हो जाता है या जब भुगतान की गई सेवा या उत्पाद वितरित नहीं किया जाता है। यह यूजर को बैंक या भुगतान सेवा प्रदाता से धन वापसी की मांग करने की अनुमति देता है। नए पैन कार्ड का आवेदन करने के लिए एक जुलाई से आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। इससे पहले आप किसी भी वैध दस्तावेज या जन्म प्रमाणपत्र के जरिए पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते थे। जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के कई नए नियम लागू हो जाएंगे।

1 जुलाई 2025 से आईआरसीटीसी की वैबसाइट या इसके मोबाइल एप्प के जरिए तत्काल ट्रेन टिकट के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य हो जाएगा। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नैटवर्क (जीएसटीएन) ने 7 जून, 2025 को घोषणा की थी कि मासिक जीएसटी भुगतान फॉर्म जीएसटीआर-3बी को जुलाई 2025 से एडिट नहीं किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त जीएसटीएन ने कहा था कि करदाताओं को देय तिथि से 3 वर्ष की अवधि समाप्त होने के बाद जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले बिक गई Royal Challengers Bengaluru, ‘आदित्य बिड़ला ग्रुप’ के नेतृत्व वाले ‘कंसोर्टियम’ ने खरीदा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें