Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवकों ने तेज रफ्तार फॉरच्यूनर का अचानक खींचा हैंड ब्रेक, दुर्घटना, 4 से 5 बार पलटी गाड़ी

July 4, 2025

युवकों ने तेज रफ्तार फॉरच्यूनर का अचानक खींचा  हैंड ब्रेक, दुर्घटना, 4 से 5 बार पलटी गाड़ी

करनाल के नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें उपचाराधीन रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। राहगीरों ने घायलों पर नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलने का आरोप लगाया है।

हादसा नमस्ते चौक और मेरठ चौक के बीच हुआ था। सड़क पर मौजूद राहगीरों ने मौके कर पहुंच कर घायलों की मदद की। साथ ही डायल–112 और पुलिस को सूचित भी किया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए।

घटनास्थल पर हादसे के दौरान मौजूद युवक अमन और उसके दोस्त साहिल ने बताया कि हादसा का शिकार हुई फॉरच्यूनर में दो युवक सवार थे। जो सेक्टर – 3 से घरौंदा की तरफ जा रहे थे। दोनों ही युवक नशे में बुरी तरफ धुत्त थे। नशे में धुत्त युवकों ने तेज रफ्तार के साथ ही हैंड ब्रेक लगा दिया। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।
ब्रेक लगाने से गाड़ी 4 से 5 बार पलटते हुए हाइवे के दूसरी ओर जा गिरी। गाड़ी में मौजूद युवक बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पलटी हुई गाड़ी को जैसे–तैसे सीधा किया।एम्बुलेंस की सहायता के घायलों को अस्पताल भिजवाया।

जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि हाइवे पर हादसे के कारण जाम।की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसे बाद में करने बुलवा कर फॉरच्यूनर की हटा कर बहाल।किया गया। मामले को लेकर जांच की जा रही है। युवक के नशे में होने की पुष्टि होने पर युवकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें